स्मार्ट प्री-पेड मीटर (Smart Prepaid Meter)


उत्तर प्रदेश राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) विभाग द्वारा स्मार्ट प्री-पेड मीटर (Smart Prepaid Meter) सुविधा तेजी लगाया जा रहा है। पहले के पुराने मीटर के जगह अब घरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान समय में बहुत से उपभोक्ताओं के घर में लगा दिया गया और बाकी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में भी धीरे-धीरे लगाने का कार्य पूरा किया जा रहा है।

uppcl smart prepaid meter

स्मार्ट प्री-पेड मीटर (Smart Prepaid Meter)

स्मार्ट प्री-पेड मीटर, पोस्ट-पेड से काफी अलग है, आसान शब्दों में कहे तो स्मार्ट प्री-पेड मीटर में उपभोक्ता को पहले रिचार्ज करना पड़ता है, और बिजली उपयोग के अनुसार बिल राशि जेनरैट होता है और आपके रिचार्ज के राशि घटता है। जब रिचार्ज से ज्यादा बिजली उपयोग किया जाता है, तो राशि नेगेटिव (-) में दिखाई देता है। अगर काफी दिनों तक बिजली उपभोक्ता अपना बकाया राशि भुगतान नहीं करता है, तो उसका बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। इसलिए हमेशा एडवांस में रिचार्ज करें।

स्मार्ट प्री-पेड मीटर के विशेषताएं-

  • उपभोक्ता को बिजली उपयोग करने से पहले रिचार्ज करना होगा।
  • बिजली विभाग के द्वारा बिजली कनेक्शन पर नियंत्रण होता है, अर्थात जब चाहे विभाग से रिचार्ज न करने पर कनेक्शन कटा और कनेक्शन चालू किया जा सकता है। जिसके लिए बिजली कर्मी को उपभोक्ता के घर आने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
  • हर घंटे, दैनिक और मासिक की बिजली खपत विवरण।
  • पोस्ट पेड, प्री-पेड बैलेंस और रिचार्ज विवरण।
  • बिल भुगतान, बिल चेक, बिजली कितना खर्च कितना हो रहा है चेक इत्यादि सभी कार्य को ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
  • स्मार्ट प्री-पेड मीटर की मदद से बिजली चोरी पर रोक।

स्मार्ट प्री-पेड मीटर उपभोक्ता का बिल चेक और भुगतान।

बाकी बिजली उपभोक्ताओं के जैसे ही बिजली बिल चेक और भुगतान के प्रक्रिया को दोहरा कर बिल चेक और पेमेंट कर सकते हैं। हमनें बिल चेक और भुगतान करने की प्रक्रिया को होम पेज में ही स्टेप-स्टेप बताया है। इसके अलावा UPPCL Smart App की मदद से भी ये कार्य को किया जा सकता है।

स्मार्ट प्री-पेड मीटर कैसे लगायें?

यदि उपभोक्ता के घर में अभी तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर नहीं लगा है और लगवाने के लिए सोच रहे हैं, तो कोई बात नहीं आपके घर में जल्द ही लग जाएगा। विभाग जल्द से जल्द सभी क्षेत्र में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। चूंकि बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बहुत होने की वजह से थोड़ा टाइम लग सकता है। लेकिन विभाग का लक्ष्य तेजी से मीटर लगाने पर कार्यरत है। बिजली कर्मी उपभोक्ता के घर में आ कर स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने आएंगे और UPPCL की तरफ से वर्तमान में मुफ़्त में मीटर लगाया जा रहा है।